बैंगन का भरता कैसे बनाये
बैंगन का भरता बनाने की बेहतरीन विधि
बैंगन का भरता एक पारंपरिक और स्वादिष्ट भारतीय सब्जी है जो पूरे भारत में और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय है। बैंगन का भरता न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है। बैंगन का भरता इतना स्वादिष्ट होता है कि यदि आप बैंगन खाना पसंद नहीं करते तो भी आप बैंगन भरता खाना पसंद करेंगे। स्वादिष्ट भरता बनाने के लिए बैंगन को पहले आग पर भूना जाता है और फिर इसे प्याज, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है। बैंगन का भरता की हमारी आसान रेसिपी का पालन करें और अपने घर पर आसानी से स्वादिष्ट बैंगन का भरता बनाएं।
बैंगन का भरता भुने और मैश किए हुए बैंगन से बना एक स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है, जिसे सुगंधित मसालों और कुछ अन्य सामग्री के साथ पकाया जाता है। यह एक लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन है जिसे रोटी, परांठे या नान के साथ परोसा जाता है।
बैंगन का भरता बनाने के लिए बैंगन को सीधे आग पर तब तक भूना जाता है जब तक बैंगन का छिलका पूरी तरह से जल जाए और गूदा नरम हो जाए। इसके बाद जले हुए छिलके को निकाल कर पके हुए बैंगन को अच्छी तरह से मसला जाता है।
एक कड़ाही में प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और जीरा, धनिया, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर जैसे मसालों को तेल या घी में अच्छी महक आने तक भुना जाता है। कढा़ई में मसले हुए बैंगन डालकर मसालों के साथ पकाया जाता है।
अतिरिक्त स्वाद के लिए बैंगन के भरते के ऊपर परोसते वक़्त ताज़ा धनिया और नींबू के रस डाला जाता है। भुने हुए बैंगन की वज़ह से पकवान में धुएं का स्वाद आता हैं, साथ ही मसालों का मिश्रण जो इसे एक समृद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन बनाता है।
बैंगन का भरता भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन है और अपनी सादगी और स्वाद के लिए जाना जाता है। चाहे शाकाहारी हो या मासांहारी यह कर किसी को समान रूप से पसंद आता है, क्योंकि इसका स्वाद और मलाईदार बनावट इसे एक संतोषजनक और पौष्टिक भोजन का विकल्प बनाती है।
- तैयारी का समय :
- 15 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 15 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 1 Like
बैंगन का भरता की सामग्री
सामग्री
बैंगन | 1 बड़ा | प्याज बारीक कटा हुआ | 1 बड़ा |
टमाटर बारीक कटे हुए | 3 मध्यम | कद्दूकस किया हुआ अदरक | 1/2 छोटा चम्मच |
कद्दूकस किया हुआ लहसुन | 1/2 छोटा चम्मच | बारीक कटी हुई हरी मिर्च | 2 |
हल्दी पाउडर | एक चुटकी | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | चाट मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
धनिया पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | किचन किंग मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
भुना हुआ जीरा पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | गरम मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
हरा धनिया | सजाने के लिए | घी या तेल | 2 बड़े चम्मच + बैंगन पर लगाने के लिए |
विधि
- बैंगन को दोनों तरफ से चीरा लगा लें (बैंगन को टुकड़ों में न काटें) या फोर्क से बैंगन को कई जगह छेद कर लें, ताकि बैंगन अंदर से पूरी तरह से भुन सके। चीरा लगाने से आप बैंगन को अंदर से जांच सकेंगे के कहीं बैंगन अंदर से ख़राब तो नहीं।
- बैंगन के ऊपर घी या तेल अच्छी तरह लगाकर सीधे आग पर भूनने के लिए रख दीजिए। बैंगन को चारो तरफ से मध्यम आंच पर पलटते हुए भूनें। जब बैंगन का छिलका पूरी तरह से काला हो जाए और छिलका अंदर की परत से अलग होने लगे तो इसे दूसरी तरफ पलट दें। जब बैंगन का छिलका सभी तरफ से काला, परतदार हो जाएं और बैंगन नरम हो जाएं तो आंच बंद कर दें।
- भुने हुए बैंगन को लगभग 10 मिनट के लिए कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। भुने हुए बैंगन से जले हुए छिलके को हटा दें। छिलके को पूरी तरह से हटाने के लिए भुने हुए बैंगन को अच्छे से धो लें। साफ भुने हुए बैंगन को अच्छे से मैश कर लें।
- कड़ाही में 2 छोटे चम्मच घी गरम करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- पिसा हुआ अदरक, लहसुन और कटी हुई हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे एक मिनट तक भूनें और कटे हुए टमाटर और नमक डालकर टमाटर के नरम होने तक भूनें।
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर और किचन किंग मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे एक मिनट तक भूनें और इसमें मैश किया हुआ बैंगन डालें और मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए भूनें।
- गैस बंद कर दें और बैंगन के भरते को सर्विंग बाउल में निकाल लें। इसे कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें। स्वादिष्ट बैंगन का भरता तैयार है। अपने दोपहर के भोजन में बैंगन के भरते का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
आप तड़का लगाते समय उबले हुए हरे मटर डाल सकते हैं और एक अलग स्वाद के लिए मैश किए हुए बैंगन डालने से पहले मटर को प्याज के साथ भून लें।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of BAINGAN BHARTA in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious baingan bharta
खस्ता कचौरी
खस्ता कचौरी एक स्वादिष्ट और मसालेदार तली हुई पूरी के आकार का नाश्ता है जिसमें मूंग दाल और उड़द की दाल और कुछ मसालों की भरावन होती हैं। कचौरी की कई अन्य किस्में हैं जैसे मावा कचौरी, सूखी कचौरी, राज और...सोयाबीन का दूध
सोयाबीन खाद्य पदार्थ और सोयाबीन का दूध खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। डेयरी दूध के बजाय सोयाबीन दूध का सेवन किया जा सकता है, हालांकि सोयाबीन का दूध...सोया कीमा मटर
सोया कीमा मटर एक स्वस्थ और स्वादिष्ट शाकाहारी कीमा डिश है जिसे सोयाबीन बड़ी या सोयाबीन चूरा के साथ हरी मटर और कुछ भारतीय पारंपरिक मसालों से बनाया जाता है। स्वादिष्ट सोया कीमा मटर बनाने में भी बहुत आसान...दही भल्ले या दही वड़ा
दही भल्ला या दही वड़ा भारत का विशेष रूप से उत्तर भारत का एक नरम, स्पंजी और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है। भारत में इसकी लोकप्रियता इतनी अधिक है की इस व्यंजन को अपने नाम के अलावा किसी और परिचय की आवश्यकता न...आलू पराठा केसाडिया
केसाडिया एक मैक्सिकन स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसमें टॉर्टिला (मकई या गेहूं के आटे का रोटी) में चीज़ के साथ मांस या विभिन्न सब्जियां भरी होता है। भरावन को टॉर्टिला के आधे हिस्से में...