बेसन चीला करी कैसे बनाये
बेसन चीला करी रेसिपी
बेसन से बना एक मसालेदार पैनकेक या चीला भारत में विशेष रूप से उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है और इस चीले से बनी स्वादिष्ट करी या सब्जी उत्तर भारत की बहुत प्रसिद्ध और स्वादिष्ट सब्जी है जिसे खा कर आप उँगलियाँ चाटते रह जायेगे। यह शाकाहारी करी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह एक स्वस्थ करी व्यंजन है। चूंकि चीला बेसन से बनाया जाता है, यह स्वस्थ है और मधुमेह रोगियों के लिए भी बहुत लाभकारी है।
चीले की सब्जी एक बहुत ही स्वादिष्ट पंजाबी डिश है, इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए सबसे पहले बेसन का चीला बनाया जाता है, फिर इसे प्याज़ और टमाटर की ग्रेवी में बनाया जाता है। आप बिना करी के भी बेसन के चीले को खा सकते है और इसका आनंद ले सकते हैं, यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। बेसन चीला करी बनाने के लिए आपको सामान्य से थोड़ा मोटा चीला बनाने की जरूरत है। स्वादिष्ट बेसन चीला करी बनाने के लिए, बेसन चीला को प्याज और टमाटर से बनी मूल पंजाबी शैली में पतली ग्रेवी में पकाया जाता है। आप रोटी, पराठे या चावल के साथ इस स्वादिष्ट पकवान का आनंद ले सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 40 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
बेसन चीला करी की सामग्री
सामग्री
बेसन चीला बनाने के लिए
बेसन | 1 कप | भुना जीरा | 1/4 छोटा चम्मच |
नमक | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | बारीक कटा प्याज | 1/4 कप |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच | चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
अजवायन | 1/4 छोटा चम्मच | हरा धनिया पत्ती | 1/4 कप |
काली मिर्च पाउडर | एक चुटकी | बारीक कटी हरी मिर्च | 1 |
लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | देसी घी या तेल | तवे पर तलने के लिए |
पानी | 2 - 3 कप |
For Curry
नमक | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
गरम मसाला | एक चुटकी | चाट मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
जीरा | 1/4 छोटा चम्मच | बारीक कटा हुआ प्याज़ | 2 मध्यम |
बारीक कटा हुआ टमाटर | 2 - 3 मध्यम | अदरक लहसुन का पेस्ट | 1/2 छोटा चम्मच |
पानी | 2 - 3 कप | देसी घी या तेल | 2 बड़े चम्मच |
विधि
बेसन चीला
- चीला बनाने के लिए, बेसन चीला की रेसिपी में बताए अनुसार घोल बना लें, लेकिन यह ध्यान रहे कि घोल थोड़ा गाढ़ा हो, क्योंकि चीला हमें सामान्य से थोड़ा ज्यादा मोटा पकाना है।
- बेसन चीला में दी गयी रेसिपी से 2-3 चीले बना लीजिये।
Note: चीले को सामान्य से थोड़ा ज्यादा मोटा बनाये नहीं तो चीला करी में घुल जाएगा।
- चीले को छोटे आयताकार टुकड़ों में काट लें जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
- टुकड़ों को बाद में उपयोग के लिए अलग रख दें।
बेसन चीला करी
- एक कड़ाही में मध्यम आंच पर 2 बड़े चम्मच देसी घी या तेल गरम करें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें और कुछ सेकेंड्स तक चलाते हुए भूनें।
- जब जीरा चटकने लगे तो प्याज़ और टमाटर डालें और तब तक भूनें जब तक कि प्याज़ हलके गुलाबी हो जाए और टमाटर नरम हो जाएँ, बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि नीचे से चिपके नहीं।
- अब इसमें पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- इसे उबलने दें और बीच-बीच में चलाते रहें जब तक कि यह आपके अनुसार गाढ़ा न हो जाए।
- अब इसमें चीले के टुकड़े डालकर 2-3 मिनिट तक उबालें।
- स्वादिष्ट चीला करी तैयार है. गैस बंद कर दें। चीला करी को सर्विंग बाउल में डालें।
- रात के खाने में चीला करी का आनंद रोटी, पराठे या चावल के साथ लें।
सुझाव और विविधता
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
To read the recipe of BESAN CHILLA CURRY in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious besan chilla curry
शाकाहारी हॉट डॉग
एक शाकाहारी हॉट डॉग शुद्ध शाकाहारी उत्पादों से बना एक स्वादिष्ट व्यंजन है इसे बनाने में भी मांस का उपयोग नहीं किया गया। शाकाहारी हॉट डॉग के लिए भरावन आमतौर पर सोया वडी, आलू, मटर, पनीर, प्याज या कुछ के...मटर पनीर पुलाव
भारत में कई जगहों पर दोपहर या रात के खाने के लिए चावल एक पसंदीदा और मुख्य भोजन है और चावल से कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। उन्ही में से एक है, पुलाव जो की चावल से बना एक स्वादिष्ट और है।...मसाला पास्ता
मसाला पास्ता एक भारतीय शैली का स्वादिष्ट मसालेदार पास्ता है जो आपको और आपके परिवार को बहुत पसंद आएगा। यह स्वादिष्ट पास्ता बनाने में बहुत ही आसान है और इसे बनाने में केवल 30 - 35 मिनट का समय लगता है।...बिना अंडे का आमलेट
बिना अंडे का आमलेट या शुद्ध शाकाहारी आमलेट बनाना आसान है। बेसन और मैदे से बने शाकाहारी आमलेट अंडे के आमलेट का एक स्वादिष्ट शाकाहारी विकल्प है। शाकाहारी अंडा रहित आमलेट एक स्वादिष्ट नाश्ता है। यह एक ही...रोटी
रोटी आटे एवं पानी के मिश्रण को गूंध कर बेल कर आँच पर सेंक कर बनाई गई एक गोल चपटी खाद्य सामग्री जो पूरे भारत में दैनिक रूप से बनाई जाती है। इसे सूखी सब्जी या दाल या दोनों के साथ दोपहर के भोजन और रात के...