स्वादिष्ट बेसन चीला कैसे बनाये
स्वादिष्ट बेसन चीला रेसिपी
बेसन चीला एक स्वादिष्ट मसालेदार बेसन से बना व्यंजन है जो विशेष रूप से उत्तर भारतीयों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इन स्वादिष्ट बेसन के चीलों को सुबह के नाश्ते में या शाम की चाय के साथ या कॉफी के साथ चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाया जा सकता है। बेसन का चीला प्रोटीन से भरपूर होता है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि बनाने में भी बहुत आसान और झटपट तैयार होने वाला व्यंजन है। हरी चटनी, टोमेटो केचप या मक्खन के साथ गर्मागर्म परोसने पर ये बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। बेसन चीला की रेसिपी बहुत ही आसान है और यह चीला बच्चों के लिए सुबह और लंच बॉक्स के लिए एक अच्छा और स्वादिष्ट नाश्ता है क्योंकि चीला न केवल एक स्वस्थ भोजन है, बल्कि पकाने में भी बहुत आसान और इसे पकाने में केवल 10-15 मिनट की आवश्यकता होती है।
- तैयारी का समय :
- 10 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
बेसन चीला की सामग्री
सामग्री
बेसन | 1 कप | अजवायन | 1/4 छोटा चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | काली मिर्च पाउडर | एक चुटकी |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच | चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
जीरा | 1/4 छोटा चम्मच | नमक | 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
बारीक कटा हुआ प्याज | 1/3 कप | बारीक कटी हुई हरी मिर्च | 1 |
हरा धनिया पत्ती | 1/4 कप | पानी | 2 - 3 कप |
देसी घी या तेल | तवे पर तलने के लिए |
विधि
- एक बड़ा कटोरा लें और उसमें बेसन छान लें।
- बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया और सभी सूखे मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अजवायन, धनिया पाउडर, चाट मसाला, जीरा और नमक डालें।
- बेसन में सारे मसाले अच्छी तरह मिला लीजिये।
- थोड़ा-थोड़ा करके पानी (लगभग 1/2 कप) डालें और अच्छी तरह मिलाएँ, और पानी डालें और फिर से मिलाएँ और एक गाढ़ा घोल तैयार करें। धयान रखे के इसमें कोई भी गाँठ न रहे।
- एक नॉन-स्टिक तवा लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। तवा गरम होने पर उसके ऊपर 1/2 छोटी चम्मच देसी घी या तेल डालें।
- एक करछी भर के घोल लीजिये और घोल को तवे पर डालिये और करछी के पिछले हिस्से की सहायता से धीरे से सामान रूप से फैलाइये या आप तवे को घुमाते हुये भी घोल को तवे पर समान रूप से फैला सकते है।
- चीले के किनारों के चारों ओर 1 छोटा चम्मच देसी घी डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक या चीले किनारों से तवा छोड़ने तक पकाये।
- चीले को खुरपी से पलट दे और दूसरी तरफ से भी पकने दें।
- चीले के दूसरी तरफ भी 1 छोटा चम्मच घी डालकर 1-2 मिनिट तक पकाएं।
- चीला परोसने के लिए तैयार है। इस स्वादिष्ट चीले को चटनी या मक्खन के साथ गरमा गरम परोसें।
- बाकि बचे हुए घोल से सारे चीले इसी तरह से एक-एक करके पका लें।
सुझाव और विविधता
- अगर आप बच्चों के लिए चीला बनाते हैं तो लाल मिर्च, काली मिर्च और हरी मिर्च से परहेज करें क्योंकि बच्चे मिर्च खाना पसंद नहीं करते हैं।
- बच्चे चटनी की अपेक्षा मक्खन के साथ चीला खाना अधिक पसंद करते है क्योंकि चटनी में मिर्च होती है और यह तीखी होती है।
इस रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
To read the recipe of BESAN CHILLA in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious besan chilla
आलू चीज़ बॉल्स
आलू, शिमला मिर्च, चीज़, ब्रेड क्रम्ब्स और मसालों से बना बॉल के आकार का एक स्वादिष्ट स्नैक आलू चीज़ बॉल्स। आलू चीज़ बॉल्स आपकी घर पर पार्टी के लिए एक स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स है जिसे आप पहले से ही बना...पनीर काठी रोल
पनीर काठी रोल, जिसे पनीर फ्रेंकी के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वस्थ और स्वादिष्ट स्नैक है जिसे आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है और यह भारत में बहुत लोकप्रिय है। पनीर काठी रोल या पनीर फ्रेंकी की ही...रोटी
रोटी आटे एवं पानी के मिश्रण को गूंध कर बेल कर आँच पर सेंक कर बनाई गई एक गोल चपटी खाद्य सामग्री जो पूरे भारत में दैनिक रूप से बनाई जाती है। इसे सूखी सब्जी या दाल या दोनों के साथ दोपहर के भोजन और रात के...रोटी
रोटी एक भारतीय ब्रेड का सपाट गोलाकार आकार है, जिसे गेंहू के आटे और पानी के मिश्रण को अच्छी तरह से गूंध कर बनाया जाता है, जिसे हर भारतीय घर के साथ-साथ होटल और रेस्तरां में भी परोसा जाता है। रोटी को भी...आलू पराठा केसाडिया
केसाडिया एक मैक्सिकन स्वादिष्ट और सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसमें टॉर्टिला (मकई या गेहूं के आटे का रोटी) में चीज़ के साथ मांस या विभिन्न सब्जियां भरी होता है। भरावन को टॉर्टिला के आधे हिस्से में...