भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि
भरवां शिमला मिर्च की रेसिपी
आलू शिमला मिर्च भारत में एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय सब्जी है और अगर शिमला मिर्च आलू के साथ भर जाती है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। शिमला मिर्च और आलू से बनी भरवां शिमला मिर्च एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है और भारत में बहुत लोकप्रिय है। भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए, उबले हुए आलू को फ्राई कर के शिमला मिर्च में भरने के लिए भरावन तैयार किया जाता है और फिर इस भरी हुई शिमला मिर्च को इस भरावन के साथ पकाया जाता है। भरवां शिमला मिर्च के इस बेहतरीन विधि का पालन करके, आप आसानी से अपने घर पर इस स्वादिष्ट शिमला मिर्च बना सकते हैं।
- तैयारी का समय :
- 15 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 45 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 1 Like
भरवां शिमला मिर्च की सामग्री
सामग्री
शिमला मिर्च | 250 ग्राम | आलू | 4 मध्यम |
देसी घी | 3 बड़े चम्मच | हरा धनिया, बारीक कटा हुआ | 2 - 3 बड़े चम्मच |
अदरक का पेस्ट | 1 छोटा चम्मच | हरी मिर्च, बारीक कटी हुई | 2 |
जीरा | 1/2 छोटा चम्मच | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच | चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच | नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
मैगी मसाला-ए-मैजिक | 1 पाउच |
विधि
- आइये शुरू करते हैं भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि।
- शिमला मिर्च को ऊपर से काट लीजिए और चाकू की सहायता से इसके सारे बीज निकाल कर इसे खोखला बना लीजिए।
भरावन
- आलू को प्रेशर कुकर में 3 - 4 सीटी आने तक उबाल लें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकल जाने दें।
- आलू को प्रेशर कुकर से निकाल लें और उन्हें कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। ठंडा होने पर आलू को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें।
- एक पैन में 2 बड़े चम्मच देसी घी डालकर तेज आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें। इसमें जीरा डाल कर लगातार चलाते हुए भूनें।
- जब जीरा चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालें और लगभग 20 - 30 सेकंड के लिए लगातार चलाते हुए भूनें।
- अब इसमें उबले हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मध्यम आंच पर आलू को 2 - 3 मिनट तक चलाते हुए भूनें। भूनते समय मैशर से आलू को थोड़ा मैश कर लें।
- गैस बंद कर दें। मैगी मसाला-ऐ-मैजिक पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे एक बाउल में निकाल लें। भरावन तैयार है।
भरवां शिमला मिर्च
- एक छोटे चम्मच की सहायता से इस भरावन को खोखली की हुई शिमला मिर्च में अच्छी तरह से दबा कर पूरा भर दीजिये।
- इस तरह से सारी शिमला मिर्च में आलू की भरावन भर दें।
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच देसी घी गरम करें। घी के गरम हो जाने पर भरी हुई शिमला मिर्च को फ्राई करने के लिए डालिये। पैन को ढककर करीब 2 मिनट तक फ्राई करें।
- ढक्कन खोलें और दूसरी तरफ से फ्राई करने के लिए शिमला मिर्च को घुमाएँ। 2 मिनट के लिए फिर से फ्राई करें। शिमला मिर्च को हर 2 - 3 मिनट घुमाये ताकि यह चारों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई हो जाए।
- सभी तरफ से अच्छे से फ्राई होने में लगभग 20 - 25 मिनिट का समय लगेगा।
- गैस बंद कर दें और शिमला मिर्च को सर्विंग बाउल में निकाल लें। बचे हुये घी का इस्तेमाल आप अन्य चीजों को फ्राई करने के लिये कर सकते हैं।
- भरवां शिमला मिर्च को धनिया पत्ती से गार्निश करें। स्वादिष्ट भरवां शिमला मिर्च को रोटी या पराठे के साथ गरमा गरम परोसें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of BHARWA SHIMLA MIRCH in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious bharwa shimla mirch
संबंधित व्यंजन
पाव भाजी
पाव भाजी एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इस व्यंजन में सब्जियों को विभिन्न मसालों के साथ पकाया जाता है जिसे भाजी कहा जाता है। स्वादिष्ट मसालेदार भाजी बनाने के लिए...पाव भाजी
पाव भाजी एक स्वादिष्ट लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। स्वादिष्ट चटपटी भाजी बनाने के लिए अलग-अलग सब्जियों को मक्खन में अलग-अलग मसालों के साथ पकाया जाता है जैसे कि जीरा, चाट...रवा डोसा
रवा डोसा चावल के आटे और रवा से बना एक पतला और कुरकुरा डोसा है, जो घर पर पकाने में बहुत आसान, स्वादिष्ट और सेहतमंद डोसा है। अन्य चावल डोसा के विपरीत, स्वादिष्ट रवा डोसा के बैटर को 12 - 14 घंटे या रात...दाल बाटी चूरमा
बाटी एक कुरकुरी गेंद के आकार की सेहतमंद और स्वादिष्ट डिश है जो गेहूं के आटे, सूजी और घी से बनी एक बेक्ड डिश है। जिसे दाल और चूरमा के साथ परोसा जाता है। स्वादिष्ट व्यंजन दाल बाटी चूरमा राजस्थानी से एक...बेसन चीला करी
चीला करी या चिल्ले की सब्जी एक बहुत ही स्वादिष्ट करी डिश है जो बेसन के मसालेदार चीले से बनाई जाती है, यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है और भारत में खासकर उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। यह करी व्यंजन...