मसाला फिश करी घर पर कैसे बनाये
फिश करी रेसिपी | मसाला फिश करी
मछली दुनिया भर में सबसे पसंदीदा समुद्री भोजन है और फिश करी सबसे प्रसिद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन है जो घर पर बनाना ही बहुत आसान है। मछली के कई व्यंजन उपलब्ध हैं लेकिन फिश करी एक सरल और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है, स्वादिष्ट फिश करी बनाने के लिए फिश को टमाटर प्याज की ग्रेवी में पकाया जाता है। फिश करी को अलग-अलग सामग्री के साथ अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है, और हर रेसिपी एक अलग स्वाद देती है। अब सवाल यह है कि घर पर स्वादिष्ट फिश करी कैसे बनाई जाती है? इसका जवाब देने के लिए, हम एक सरल लेकिन स्वादिष्ट फिश करी की रेसिपी साझा कर रहे हैं। इस मसाला फिश करी रेसिपी का पालन करे और स्वादिष्ट फिश करी को अपने घर पर आसानी से बनाएं।
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- मैरिनेशन का समय :
- 20 मिनट
- विश्राम समय :
- 10 मिनट
- भोजन का प्रकार :
मांसाहारी
- 1 Review | 38 Likes
फिश करी की सामग्री
सामग्री
मछली का मॉस (धोकर साफ किया हुआ) | 500 ग्राम | प्याज | 2 मध्यम |
टमाटर | 2 मध्यम | अदरक | 2 इंच |
लहसुन | 15 कलियाँ | अदरक लहसुन का पेस्ट | 1 छोटा चम्मच, मैरिनेशन के लिए |
हरी मिर्च | 2 (2 - 3 टुकड़ो में कटी हुई) | भुना हुआ जीरा | 1 छोटा चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1 छोटा चम्मच + 1/2 छोटा चम्मच मैरिनेशन के लिए | कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | 1 चम्मच या स्वादानुसार + 1/2 छोटा चम्मच मैरिनेशन के लिए |
काली मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच | जीरा पाउडर, भुना हुआ | 1/2 छोटा चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच | गरम मसाला | 1 छोटा चम्मच |
चाट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच | मीट मसाला | 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक) |
नमक | 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार | नीबू का रस | 1/2 नींबू का |
देसी घी या तेल | 1/4 कप | ताजा धनिया पत्ते | सजावट के लिये |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
विधि
- मछली लें और इसे मनचाहे आकार के टुकड़ों में काट लें। मैंने पकवान बनाने के लिए सुरमई मछली का उपयोग किया है, आप अपनी पसंद की कोई भी मछली उपयोग कर सकते हैं।
- मछली के टुकड़ों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
मैरीनेट फिश
- सबसे पहले मछली को मैरीनेट करें। मैरिनेट करने के लिए मछली के टुकड़ों को एक बड़े कटोरे में डालें, अब इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, ताकि सभी मसाले मछली के टुकड़ों पर अच्छी तरह लग जाए।
- मछली को लगभग 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए अलग रख दें।
- इस बीच, अदरक, लहसुन, प्याज और टमाटर को ग्राइंडर में बारीक़ पीसकर पेस्ट बना लें।
मैरिनेटेड फिश को फ्राई करे
- मछली को मैरीनेट करने के 20 मिनट बाद, एक कड़ाही में देसी घी या तेल तेज आंच पर तब तक गर्म करें जब तक कि घी से हल्का धुआं न उठने लगे।
- मछली को घी में डालते समय, गैस को कम करके सावधानी से डालिये, नहीं तो घी के छींटे आपके हाथों पर गिरेंगे।
- अब गैस को मध्यम कर लें।
- फिश को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिश को बीच-बीच में पलटते हुए दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
- फ्राई की हुई मछली को एक प्लेट में निकाल लीजिए।
मसाला फिश करी
- हम बचे हुए घी का उपयोग करी बनाने के लिए करेंगे।
- घी में भुना जीरा और हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- अब प्याज टमाटर की पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब इसमें सभी सूखे मसाले जैसे हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और मीट मसाला डालें।
- कढ़ाई को ढककर, मध्यम आंच पर 12-15 मिनिट तक, घी छोड़ने तक पकने दीजिये, बीच-बीच में हिलाते रहे ताकि मसाला कढ़ाई में चिपके नहीं।
- इसमें 2 कप या आवश्यकतानुसार पानी डालें, जितना के आप ग्रेवी को गाड़ा रखना चाहते है।
- 1 छोटा चम्मच नमक डालें (स्वादानुसार थोड़ा कम नमक का प्रयोग करें क्योंकि हमने भी मैरिनेशन के समय नमक का इस्तेमाल किया था) और अच्छी तरह मिला लें।
- कढ़ाई को ढक दें और तेज आंच पर उबलने दें। उबालने के बाद अच्छी तरह से मिला लें। आंच धीमी करें और इसमें तली हुई मछली डालें। कढ़ाई को ढक दें और मछली को ग्रेवी के साथ लगभग 5 - 7 मिनट तक पकने दें।
- समय-समय पर मछली को पलटते रहें ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं।
- फिश करी तैयार है. मछली को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। फिश करी को हरे धनिये से सजाएं।
- दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए चावल या रोटी के साथ फिश करी का आनंद लें।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
To read the recipe of FISH CURRY in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious fish curry
संबंधित व्यंजन
चिकन फ्रेंकी रोल
चिकन फ्रेंकी रोल या चिकन फ्रेंकी या चिकन रोल अंडे और चिकन के मिश्रण से भरी एक भरवां रोटी है। स्वादिष्ट चिकन फ्रैंकी बहुत प्रसिद्ध भारतीय स्ट्रीट फूड है जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आता /...मटन कोरमा
मटन का इस्तेमाल कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता है और मटन कोरमा उनमें से एक है। मासांहारी व्यंजन खासकर मटन पसंद करने वालों में स्वादिष्ट मटन कोरमा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। मटन एक...चिकन करी
चिकन करी भारत का एक सबसे लोकप्रिय चिकन से बनने वाला मांसाहारी व्यंजन है। कुछ अलग-अलग सामग्री के साथ चिकन करी बनाने के बहुत से तरीके हैं। पूरे भारत में जो भी रेस्तरां या होटल मांसाहारी व्यंजन परोसता है...नरगिसी कोफ्ता
नरगिसी कोफ्ता एक मुगलई समृद्ध रेसिपी है, यह व्यंजन चिकन कीमा या मटन कीमा और उबले अंडे के से बनाया जाता है। इस नरगिसी कोफ्ता रेसिपी में उबले अंडे को मैरीनेट किए हुए चिकन कीमा में लपेट कर कोफ्ता बनाने...चिकन कोरमा कैसे बनाये
कोरमा व्यंजन मुगलई व्यंजन हैं जिसमें दही, सूखे मेवे, प्याज और मसालों की एक स्वादिष्ट मलाईदार तरी होती है। कोरमा की ये डिश शाकाहारी या मांसाहारी हो सकती है। हम मांसाहारी कोरमा पकवान बनाने के लिए मटन या...