सोया पनीर या टोफू
सोया पनीर या टोफू बनाने की विधि
टोफू, जिसे बीन कर्ड या सोया पनीर भी कहा जाता है, एक शाकाहारी भोजन है, जो सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बनाया जाता है। बीन कर्ड, सोया पनीर या टोफू का स्वाद काफी अच्छा है, और इसका उपयोग कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जा सकता है। इसकी बनावट स्पंजी होती है और पकवान बनाने में इस्तेमाल किए गए मसालों के स्वाद को सोख लेती है। सोयाबीन के दूध से बना टोफू शुद्ध शाकाहारी है लेकिन अक्सर इसे मांस के विकल्प के रूप में माना जाता है। यह प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है और कम कैलोरी होने के कारण यह बहुत सेहतमंद है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है जो इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्कंदक (कैल्शियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट या मैग्नीशियम सल्फेट) पर निर्भर करता है। यहां हम घर पर बनाने के लिए टोफू, बीन कर्ड या सोया पनीर बनाने की विधि साँझा कर रहे हैं। स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए आप घर पर ही टोफू बना सकते हैं।
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
शाकाहारी
- 1 Review | 38 Likes
सोया पनीर (टोफू) की सामग्री
सामग्री
सोयाबीन का दूध | 2 लीटर | नींबू का रस या सिरका | 2 बड़े चम्मच |
पानी | 2 बड़े चम्मच |
विधि
आईये शुरू करते हैं टोफू, बीन कर्ड या सोया पनीर बनाने की विधि।
- एक बड़े पतीले में 2 लीटर सोया मिल्क लें और इसे बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर उबालें।
- दूध को जलने से बचाने के लिए, चम्मच को नीचे तल तक लें जाए और अच्छी तरह से हिलाएं। उबाल आने पर गैस बंद कर दीजिये।
- नींबू को काट कर एक कटोरी में इसका सारा रस निचोड़ लें और उसमें बराबर मात्रा में पानी मिला लें। आप निम्बू की जगह सिरका भी इस्तेमाल कर सकते है।
- गर्म दूध में 1 बड़ा चम्मच नींबू का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। एक और बड़ा चम्मच नींबू का मिश्रण डालें और फिर से मिलाएँ। दूध के फटने की प्रक्रिया शुरू होने तक एक एक चम्मच नींबू का मिश्रण डालते हुए मिलाते रहें।
- 2 - 3 चम्मच नींबू का मिश्रण डालने पर दूध फटना शुरू हो जाएगा।
- अब पनीर को इकट्ठा करने के लिए हमें इसे छानना है। छानने के लिए एक छलनी में मलमल के कपड़ा लगा कर एक बड़े कटोरे में रख दें।
- इसमें फटा हुआ दूध डाल कर छान लें। सोया पनीर कपड़े में रह जाएगा और पानी कटोरे में निकल जाएगा।
- मलमल के कपड़े के सभी कोनों को एक साथ पकड़ लें ताकि सोया पनीर उसमें से न निकले और कपड़े के बीचो बीच इकट्ठा हो जाए कपडे को निचोड़ कर उसमें से बचा हुआ पानी भी निकाल दें।
- टोफू को कपड़े अच्छे से लपेट कर उस पर कुछ भारी सामान रख दें। टोफू को लगभग 1/2 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें और इससे बचा हुआ पानी भी निकल जाएगा।
- बीन कर्ड, सोया पनीर या टोफू तैयार है, आप इस घर के बने ताजा टोफू से अपनी पसंद के अलग अलग डिश बना सकते हैं।
सुझाव और विविधता
पनीर को सही आकार में सेट करने के लिए एक साँचा आता है, अगर आपके पास पनीर सेट करने के लिए एक साँचा है तो आप उस साँचा में पनीर सेट कर सकते हैं।
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of TOFU in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious fu
पाव भाजी
पाव भाजी एक स्वादिष्ट लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। स्वादिष्ट चटपटी भाजी बनाने के लिए अलग-अलग सब्जियों को मक्खन में अलग-अलग मसालों के साथ पकाया जाता है जैसे कि जीरा, चाट...लच्छा पराठा
लच्छा पराठा मैदे या गेहूं के आटे, मक्खन और घी से बना एक स्वादिष्ट भारतीय पराठा है जो उत्तर भारत का एक बहुत लोकप्रिय पराठा है। लच्छा पराठा की कुरकुरी परतें इसे अनोखा और खास बनाती हैं। लच्छा पराठा इतना...शाकाहारी हॉट डॉग
एक शाकाहारी हॉट डॉग शुद्ध शाकाहारी उत्पादों से बना एक स्वादिष्ट व्यंजन है इसे बनाने में भी मांस का उपयोग नहीं किया गया। शाकाहारी हॉट डॉग के लिए भरावन आमतौर पर सोया वडी, आलू, मटर, पनीर, प्याज या कुछ के...स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न...
स्वीट कॉर्न सूप एक गाढ़ा और क्रीमी सूप है जो ताज़े मकई के दानों, कॉर्न क्रीम से बनाया जाता है इसके स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए और थोड़ी सी गाजर और पत्तागोभी जैसी सब्जियों का उपयोग किया जाता है। के...खस्ता कचौरी
खस्ता कचौरी मसालेदार, स्वादिष्ट डीप फ्राइड स्ट्रीट फूड है जो उड़द की दाल, मूंग की दाल को कुछ सुगंधित मसालों के साथ भरकर बनाया जाता है। स्वादिष्ट कचौरी कई प्रकार की बनाई जा सकती है जैसे की सूखी कचौरी,...