अनियन (प्याज़) रवा डोसा कैसे बनाएं
घर पर अनियन रवा डोसा बनाने की रेसिपी
रवा (सूजी) और चावल के आटे से बना रवा डोसा एक पतला और कुरकुरा व्यंजन है, जो घर पर पकाने के लिए बहुत आसान और स्वादिष्ट डोसा है। अन्य चावल डोसा के विपरीत, रवा डोसा को रात भर खमीर उठाने के लिए बैटर की आवश्यकता नहीं होती है परन्तु केवल 20 मिनट में रवा डोसा के लिए बैटर तैयार किया जा सकता है। रवा डोसा के बैटर बनाने की सारी सामग्री को मिलाकर मिश्रण को सिर्फ 20 मिनट के लिए रख दें। अनियन रवा डोसा यह बेहतरीन विधि आपको विस्तार से सिखाती है कि इसके लिए बैटर कैसे तैयार किया जाए और डोसा कैसे बनाया जाए। यह रेसिपी आपको ये भी सिखाती है है कि आप डोसा को तवे चिपकने से कैसे रोक सकते हैं।
रवा डोसा एक बेहत स्वादिष्ट एवं लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है खास तौर पर दक्षिण भारत में इसे सूजी (रवा), मैदे और चावल के आटे के मिश्रण से बनाया जाता है। यह पतला और कुरकुरा व्यंजन है जिसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसा जाता है। रवा डोसा नाश्ते के लिए एक स्वादिष्ट और बेहतरीन विकल्प है यही नहीं बल्कि यह बनाने में भी बहुत आसान और यह बहुत पौष्टिक भी है।
रवा डोसा घर पर बनाना भी बहुत आसान है और इसे बनाने विधि भी बहुत सरल है। एक कटोरे में रवा, मैदा, चावल का आटा, जीरा, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया मिलाकर बैटर तैयार किया जाता है। फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर पतला बैटर तैयार किया जाता है। बैटर में कोई गांठ नहीं होनी चाहिए और इसे डालने की एक सही स्थिरता होनी चाहिए। इसके बाद रवा को पानी सोखने के लिए इसे लगभग 20 मिनट तक ढककर रख दिया जाता है।
रवा डोसा बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आँच पर गरम किया जाता है।पैन के गर्म होने पर, बैटर की एक करछी भरकर तवे पर बाहरी किनारों से डालते हुए बैटर को गोलाकार गति में डालते हुए केंद्र की तरफ डाला जाता है। डोसे को कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक तवे पर फ्राई किया जाता है। रवा डोसा को नारियल की चटनी, पुदीने की चटनी या कई अन्य चटनी के साथ परोसा जा सकता है। इसे सांभर के साथ भी परोसा जाता है।
- तैयारी का समय :
- 25 मिनट
- खाना पकाने के समय :
- 20 मिनट
- भोजन का प्रकार :
स्नैक्स
,शाकाहारी
- 1 Review | 1 Like
रवा डोसा की सामग्री
सामग्री
सूजी या रवा | 1/2 कप | चावल का आटा | 1/2 कप |
मैदा | 1/4 कप | जीरा | 1 छोटा चम्मच |
हरी मिर्च बारीक कटी हुई | 1 | अदरक कद्दूकस किया हुआ | 1/2 छोटा चम्मच |
करी पत्ता बारीक कटा हुआ | 4 - 5 | हरा धनिया बारीक कटा हुआ | 2 बड़े चम्मच |
प्याज़ बारीक कटा हुआ | 1 बड़ा | नमक | 1/2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार |
देसी घी या तेल | फ्राई करने के लिए आवश्यकतानुसार | पानी | आवश्यकतानुसार |
विधि
- एक साफ बड़ा कटोरा लें और उसमें सूजी, चावल का आटा और मैदा डालें। इसमें नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। थोड़ा-थोड़ा करके लगभग 2 कप पानी डालें और वायर व्हिस्क या हैंड बीटर का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएँ। बैटर में कोई गांठ नहीं होनी चाहिए।
- इसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, करी पत्ता और बारीक कटा हुआ प्याज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- बैटर का स्थिरता चेक करें। अगर गाढ़ेपन कम हो तो थोड़ा सा पानी मिला लें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- कटोरे को ढककर 20 मिनिट के लिए रख दीजिए. 20 मिनट के बाद, बैटर की स्थिरता को फिर से जांचें क्योंकि रवा पानी को सोख लेता है और बैटर गाढ़ा हो सकता है। अगर बैटर गाढ़ा हो जाए तो थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- मध्यम आँच पर एक नॉन-स्टिक तवा या डोसा तवा गरम करें। डोसा बनाने के लिये तवा गरम है या नहीं, चैक कीजिये, तवा पर थोडा़ सा पानी छिड़क दीजिये, अगर पानी उड़ जाय तो तवा गरम है और डोसा बनाने के लिये तैयार है।
- करछी भर के बैटर लें और गरम तवे पर डालें। बैटर की पतली परत को किनारे से केंद्र की ओर लगाकर गोलाकार गति में फैलाते हुए पूरे तवे पर बैटर डालें।
- डोसे के किनारों पर 1/2 चम्मच घी या तेल डालें और लगभग 2 मिनट तक सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।
- डोसे को पलट कर दूसरी तरफ से भी सेंक लें और एक मिनट तक हल्का क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- डोसे को फोल्ड करके प्लेट में निकाल लें। इसी तरह बाकी के सारे डोसे बना लें।
- डोसा परोसने के लिए तैयार है।
- गरमा गरम रवा डोसा को नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसिये।
सुझाव और विविधता
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
To read the recipe of RAVA DOSA in English
- रेसिपी को अपने दोस्त के साथ साझा करें
- समीक्षा
- 5 : 14 : 03 : 02 : 01 : 0उपयोगकर्ता समीक्षा
Pawan Batra
Delicious rava dosa
समोसा
मैश किए हुए उबले आलू, पनीर, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मटर, हरी मिर्च, और मसालों का मिश्रण को मैदे में भरकर, तल कर बनाया गया एक स्वादिष्ट व्यंजन समोसा। समोसे के लिए भरावन के तौर पर दाल और मसालों के का...आलू चीज़ बॉल्स
आलू, शिमला मिर्च, चीज़, ब्रेड क्रम्ब्स और मसालों से बना बॉल के आकार का एक स्वादिष्ट स्नैक आलू चीज़ बॉल्स। आलू चीज़ बॉल्स आपकी घर पर पार्टी के लिए एक स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स है जिसे आप पहले से ही बना...दही के कबाब
दही के कबाब को दही के शोले के नाम से भी जाना जाता है, यह उत्तर भारत का बहुत लोकप्रिय एक नरम और स्वादिष्ट स्नैक है जिसे आप अपने परिवार या दोस्तों के लिए जन्मदिन, किटी पार्टी या अपने घर पर किसी विशेष पर...कुरकुरे वेज नगेट्स
कुरकुरे वेज नगेट्स एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन नगेट्स है, जिसे चूरा बनाई गई ब्रेड या पोहा के चूरे से लपेटे हुए आलू और सब्जी के मिश्रण से बनाया जाता है और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। नगेट्स को...पनीर काठी रोल
पनीर काठी रोल, जिसे पनीर फ्रेंकी के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वस्थ और स्वादिष्ट स्नैक है जिसे आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है और यह भारत में बहुत लोकप्रिय है। पनीर काठी रोल या पनीर फ्रेंकी की ही...